आदिवासी नृत्य पर झूमे लोग

पझरी पहाड़ माघ जतरा महोत्सव पूजा-अर्चना के साथ संपन्न भंडरा/ लोहरदगा. पझरी पहाड़ माघ जतरा महोत्सव पारंपरिक रीति-रिवाज व पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ. जतरा में विटपी का पहान धनेश्वर , विशु पहान, बलकू पुजार, मठिया पुजार, पुनई महतो, सहदेव मुंडा के साथ गांव के लोग पारंपरिक रीति रिवाज से पुजाई का सम्मान […]
पझरी पहाड़ माघ जतरा महोत्सव पूजा-अर्चना के साथ संपन्न भंडरा/ लोहरदगा. पझरी पहाड़ माघ जतरा महोत्सव पारंपरिक रीति-रिवाज व पूजा-अर्चना के साथ शुक्रवार को संपन्न हुआ. जतरा में विटपी का पहान धनेश्वर , विशु पहान, बलकू पुजार, मठिया पुजार, पुनई महतो, सहदेव मुंडा के साथ गांव के लोग पारंपरिक रीति रिवाज से पुजाई का सम्मान लेकर गाजा बाजा के साथ खोड़हा नृत्य करते हुए आये. पहान पुजार पहाड़ के शीर्ष में स्थित देवता की पूजा अर्चना किये. पहाड़ के नीचे मुर्गी की बली देकर पूजा संपन्न की गयी. गांव से आये आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन किये. जतरा में आये अतिथि बिंदेश्वर उरांव, भुनेश्वर उरांव, जेएमएम का जिलाध्यक्ष सुखदेव उरांव ने कहा कि जतरा आदिवासी की परंपरा, संस्कृति, रीति रिवाज के प्रदर्शन का आधार है. जतरा के माध्यम से हम अपने आने वाले पीढ़ी को अपनी सभ्यता संस्कृति, रीति रिवाज, गीत नृत्य प्रदान करते हैं. जतरा मंे भंडरा मुखिया रंथू उरांव, गडरपो मुखिया सुमित उरांव, उदरंगी मुखिया जयंती उरांव, जमगाई मुखिया धनेश्वरी उरांव, भीठा मुखिया टेले उरांव, बड़ागाई मुखिया जिरमा देवी, जलेश्वर महतो, बिरेंद्र उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




