हर बड़े काम की शुरुआत छोटे से होती है : डीसी

फोटो- एलडीजीए- 17 प्रशिक्षण में उपस्थित उपायुक्त.लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 21 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया. मौके पर उपायुक्त राजीव रंजन एवं एलडीएम संजय कुमार सहगल उपस्थित थे. उदघाटन समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया. डीसी राजीव रंजन ने कहा कि हर बड़े काम की शुरुआत छोटे काम […]
फोटो- एलडीजीए- 17 प्रशिक्षण में उपस्थित उपायुक्त.लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 21 दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण का उदघाटन किया गया. मौके पर उपायुक्त राजीव रंजन एवं एलडीएम संजय कुमार सहगल उपस्थित थे. उदघाटन समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया. डीसी राजीव रंजन ने कहा कि हर बड़े काम की शुरुआत छोटे काम से होती है. सभी को अपना एक आदर्श बनाना एवं उनका अनुसरण कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ काम करने की बात कही. एलडीएम ने कहा कि महिलाएं घर की चहारदीवारी से बाहर निकल कर एक उद्यमी बनने की तरफ कदम बढ़ा रही हैं. यह समाज की एक उपलब्धि है. प्रशिक्षण में कुडू, किस्को, लोहरदगा की 32 महिला प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रही हैं. मौके पर राजीव कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, अमर कुमार देवघरिया, सौरव कुमार तिवारी, रवि कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




