::3::: कांग्रेस को बचाना है तो प्रदेश अध्यक्ष को हटाना होगा : शकील

Published at :07 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
::3:::  कांग्रेस को बचाना है तो प्रदेश अध्यक्ष को हटाना होगा : शकील

फोटो- एलडीजीए- 23 शकील अहमद.लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा निष्कासित किये जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सदस्य शकील अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा है कि मैं लोहरदगा लोकसभा चुनाव में डॉ रामेश्वर उरांव के हार के बाद ही अपने पद से त्यागपत्र दे […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 23 शकील अहमद.लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा निष्कासित किये जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सदस्य शकील अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा है कि मैं लोहरदगा लोकसभा चुनाव में डॉ रामेश्वर उरांव के हार के बाद ही अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था क्यांेकि उस चुनाव में खुद प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत उनको हरवाने का कार्य किया था. उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत ने आरएसएस के साथ गुप्त समझौता करके गंठबंधन नहीं होने दिया. सुखदेव भगत की हार उनकी करनी का फल है. उन्होंने कहा कि हमलोग उस समय से कांग्रेस में हैं जब सुखदेव भगत हाफ पैंट पहन कर भगवाधारियों के साथ घूमते थे और वे खुद भाजपा के लिए काम करते थे. यदि कांग्रेस पार्टी को बचाना है तो सुखदेव भगत को हटाना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola