:3::: विज्ञान प्रदर्शनी के लिए आकृति, शिवानी, प्रीति व पुष्पा का चयन

Published at :07 Jan 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
:3:::  विज्ञान प्रदर्शनी के लिए आकृति, शिवानी, प्रीति व पुष्पा का चयन

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन लोहरदगा. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में 42वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का जिला स्तरीय आयोजन कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में संपन्न हुआ. प्रदर्शनी का उदघाटन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीपी भगत ने दीप प्रज्जवलित कर किया. प्रदर्शनी का विषय चिरस्थायी विश्व के […]

विज्ञापन

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन लोहरदगा. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में 42वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का जिला स्तरीय आयोजन कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय लोहरदगा में संपन्न हुआ. प्रदर्शनी का उदघाटन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीपी भगत ने दीप प्रज्जवलित कर किया. प्रदर्शनी का विषय चिरस्थायी विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित के अंतर्गत छह विषयों सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित में युगांतकारी ऐतिहासिक घटनाएं, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संसाधन एवं संरक्षण, परिवहन और अपशिष्ट प्रबंधन को शामिल किया गया. प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के 22 मॉडल के साथ 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया. चयनित पांच मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे. निर्णायक मंडली द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया गया. मौके पर डीइओ उर्मिला कुमारी ने मॉडल का अवलोकन करने के उपरांत प्रतिभागियों की प्रशंसा की और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विभिन्न प्रखंडों में करने की घोषणा की. चयनित प्रतिभागियों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय किस्को की आकृति कुमारी, उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय लोहरदगा की शिवानी वर्मा, बालिका उच्च विद्यालय की प्रीति साहू, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कुडू की पुष्पा कुमारी आदि शामिल हैं. मौके पर किनेश्वर महतो, रामलखन महतो, धनेश महतो, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, अनुपमा कंचन, कल्पना, धीरज कुमार, एनुल अंसारी, बद्रीनारायण राम, अमन समद, रेशमा तिर्की आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola