जुआ खेलते आजसू नेता सहित पांच को जेल

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के करचा टोली के खेत में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 47,760 रुपये बरामद किया गया. खेत में सरवर खान, उमेश गुप्ता, प्रवीण लोहरा, दिलीप राम, सोहेब आलम, जावेद अहमद छिप कर जुआ खेल रहे थे. इसकी जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी वैजनाथ प्रसाद एवं […]
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के करचा टोली के खेत में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 47,760 रुपये बरामद किया गया. खेत में सरवर खान, उमेश गुप्ता, प्रवीण लोहरा, दिलीप राम, सोहेब आलम, जावेद अहमद छिप कर जुआ खेल रहे थे. इसकी जानकारी प्रशिक्षु डीएसपी वैजनाथ प्रसाद एवं मनीष कुमार को मिली.
उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे सभी जुआरियों को गिरफ्तार किया. जुआरियों को सदर थाना लाया गया, जहां प्राथमिकी दर्ज कर इन्हें लोहरदगा जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों में एक आजसू नेता भी शामिल है. ज्ञात हो कि शहर में कुछ ऐसे लोग हैं जो सालों भर जुआ खेलते हैं. सदर थाना प्रभारी सुधीर साहू ने बताया कि जुआरियों के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




