लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करें

भंडरा/लोहरदगा. बीडीओ अजय भगत ने साप्ताहिक बैठक में मनरेगा कर्मियों को कई निर्देश दिये है. जिसमें भंडरा प्रखंड के सभी गांव में दो-दो सिंचाई कूप निर्माण की योजना 10 जनवरी तक शुरू कर मजदूरों को काम देने, वर्ष 2015-16 का श्रम बजट का एमआइएस चार दिनों के अंदर करने, पूर्व के अपूर्ण एवं लंबित योजनाओं […]
भंडरा/लोहरदगा. बीडीओ अजय भगत ने साप्ताहिक बैठक में मनरेगा कर्मियों को कई निर्देश दिये है. जिसमें भंडरा प्रखंड के सभी गांव में दो-दो सिंचाई कूप निर्माण की योजना 10 जनवरी तक शुरू कर मजदूरों को काम देने, वर्ष 2015-16 का श्रम बजट का एमआइएस चार दिनों के अंदर करने, पूर्व के अपूर्ण एवं लंबित योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश, मनरेगा का आधार कार्ड नंबर बैंक खाता में 14 जनवरी तक इंट्री कराने सहित सभी योजनाओं की मापी पुस्तिका ससमय करने आदि शामिल है. उन्होंने जेइ एवं सभी मनरेगा कर्मियों को निर्देश दिया है. बैठक में सभी मुखिया, पंचायत सेवक, जेइ, रोजगार सेवक एवं मनरेगा कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




