सीएम को बधाई दी

Published at :31 Dec 2014 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम को बधाई दी

लोहरदगा : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का प्रतिनिधिमंडल प्रो शिवदयाल साहू के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर उन्हें समाज की ओर से हार्दिक बधाई दी है. साथ ही मुख्यमंत्री से आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में झारखंड राज्य का सर्वांगीण एवं चहुंमूखी विकास होगा. राज्य भ्रष्टाचार मुक्त होगा. […]

विज्ञापन
लोहरदगा : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का प्रतिनिधिमंडल प्रो शिवदयाल साहू के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर उन्हें समाज की ओर से हार्दिक बधाई दी है. साथ ही मुख्यमंत्री से आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में झारखंड राज्य का सर्वांगीण एवं चहुंमूखी विकास होगा. राज्य भ्रष्टाचार मुक्त होगा. राज्य का विकास जाति, धर्म से ऊपर उठ कर सभी वर्गो को साथ लेकर किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में मुन्ना साहू, कैलाश साहू, विजय साहू, हीरा साहू, मुकेश साहू, रामविलास साहू मौजूद थे.
मुख्यमंत्री को बधाई दी: लोहरदगा. मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कॉलेज परिवार ने राज्य के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दी है. कॉलेज की प्राचार्या शमीमा खातून ने कहा कि जिले में शिक्षा का स्तर बेहतर करने की सख्त जरूरत है. पहली बार मजबूत सरकार बनने से जिला के विकास को बल मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी तरक्की होगी.
शिक्षक प्रो राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और झारखंड में रघु राज होने से झारखंड की तमाम उम्मीदें पूरी होंगी. बधाई देनेवालों में प्रो शिखा सिंह देव, शशिप्रभा अग्रवाल, गीता प्रसाद, मंजू खत्री, स्नेह कुमार, शशि कुमारी, उदय लक्ष्मी प्रजापति, मधुबाला, शकुंतला, ब्रजकिशोर, रुणा, चंद्रशेखर, चांद, शंभू, प्रसाद, रामशीष प्रसाद आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola