कुएं से अज्ञात युवक का शव मिला

Published at :19 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं से अज्ञात युवक का शव मिला

एलडीजीए-6 अज्ञात युवक का शव.किस्को/लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के बगडू जामुन टोली स्थित खेत पर कुलेश्वर भगत के कुआं से एक 25 वर्षीय युवक का अज्ञात शव मिला है. किस्को थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले बुधवार को किसी ने युवक को मारपीट करके कुआं में डाल दिया था. शव को ग्रामीणों व […]

विज्ञापन

एलडीजीए-6 अज्ञात युवक का शव.किस्को/लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के बगडू जामुन टोली स्थित खेत पर कुलेश्वर भगत के कुआं से एक 25 वर्षीय युवक का अज्ञात शव मिला है. किस्को थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पिछले बुधवार को किसी ने युवक को मारपीट करके कुआं में डाल दिया था. शव को ग्रामीणों व प्रशासन के सहयोग से कुएं से निकाला गया. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. युवक ब्लू जींस पैंट, काला टी सर्ट व स्वेटर पहना हुआ है. सिर के दाये व बाये ओर जख्म के निशान हैं. मौके पर बगड़ू मुखिया पुष्पा कच्छप,एसआइ अमीन कुमार बेसरा, चौकीदार रोजामत अंसारी, प्रताप भगत, मुनी भगत सहित ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola