....सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास, सूझ-बूझ काम आयी

Published at :05 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
....सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास, सूझ-बूझ काम आयी

फोटो- एलडीजीए-7 एसपी से बात करते प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोग.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के थाना रोड स्थित जामा मसजिद, अमला टोली स्थित मोती मसजिद, न्यू रोड स्थित बेलाल मसजिद तथा पावरगंज मसजिद में असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्टर चिपका कर सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया गया लेकिन शहरवासियों ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए सौहार्द्र बिगड़ने […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-7 एसपी से बात करते प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोग.लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के थाना रोड स्थित जामा मसजिद, अमला टोली स्थित मोती मसजिद, न्यू रोड स्थित बेलाल मसजिद तथा पावरगंज मसजिद में असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्टर चिपका कर सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया गया लेकिन शहरवासियों ने बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए सौहार्द्र बिगड़ने नहीं दिया. इसके बाद समुदाय द्वारा बैठक कर प्रशासन से दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी .अंजुमन इस्लामिया के नेतृत्व में एसपी मनोज रतन चोथे से समाज का एक प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल में अंजुमन इस्लामिया के सदर खालिद शाह, सेक्रेटरी इकबाल खलिफा, नेहाल कुरैशी, अब्दुल जब्बार अंसारी, फिरोज राही, फिरोज शाह, सज्जाद खान, पप्पू खान, मुंतजीर खान, मन्नान खान, वासिफ कयुम, शकील अहमद, रउफ अंसारी, हाजी सज्जाद खान, सउद आलम शामिल थे. काला बिल्ला लगायेंगेअंजुमन इसलामिया द्वारा आहूत बैठक में निर्णय लिया गया कि छह दिसंबर को इस घटना के विरोध में मुसलिम धर्मावलंबी काला बिल्ला लगा कर शांतिपूर्ण विरोध प्रकट करेंगे. २

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola