मजदूरों को उनके गांव में ही काम दे-बीडीओ

भंडरा- लोहरदगा. मनरेगा का काम प्रत्येक गांव में शुरू कर मजदूरों को उनके गांव में ही काम दें. मजदूरों को काम नहीं मिलने की शिकायत नहीं होनी चाहिए. जिस गांव में योजना स्वीकृत नहीं है, वहां पूर्व में स्वीकृत सिंचाई कू प निर्माण योजना का काम शुरू की जाये. मनरेगा में सक्रिय रूप से काम […]
भंडरा- लोहरदगा. मनरेगा का काम प्रत्येक गांव में शुरू कर मजदूरों को उनके गांव में ही काम दें. मजदूरों को काम नहीं मिलने की शिकायत नहीं होनी चाहिए. जिस गांव में योजना स्वीकृत नहीं है, वहां पूर्व में स्वीकृत सिंचाई कू प निर्माण योजना का काम शुरू की जाये. मनरेगा में सक्रिय रूप से काम करनेवाले जॉब कार्डधारी मजदूरों का आधार कार्ड एवं बैंक खाता संख्या फ्रीज करने का निर्देश बीडीओ अजय के द्वारा प्रखंड स्तरीय बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवकों को दिये. बैठक में बीपीओ मतीउल्लाह प्रवेज, मुखिया टेले उरांव सहित अन्य मनरेगाकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




