:::::: मंदिर में शादी करायी गयी

फोटो- एलडीजीए-5 शादी के बाद लड़का-लड़की. लोहरदगा. सदर प्रखंड निवासी लंगवा उरांव का पुत्र रामदयाल उरांव एवं विशु उरांव की पुत्री पूनम उरांव की शादी बौली बगीचा दुर्गा मंदिर में हुई. जानकारी के अनुसार इन दोनांे के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के गर्भवती होने के बाद लड़का द्वारा लोहरदगा […]
फोटो- एलडीजीए-5 शादी के बाद लड़का-लड़की. लोहरदगा. सदर प्रखंड निवासी लंगवा उरांव का पुत्र रामदयाल उरांव एवं विशु उरांव की पुत्री पूनम उरांव की शादी बौली बगीचा दुर्गा मंदिर में हुई. जानकारी के अनुसार इन दोनांे के बीच चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के गर्भवती होने के बाद लड़का द्वारा लोहरदगा ब्लॉक के सामने स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया. इसके बाद लड़का द्वारा शादी से इंकार किये जाने के बाद यौन शोषण का मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया था. जिसके बाद रामदयाल उरांव को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेज दिया गया. शादी के लिए लड़का द्वारा तैयार हो जाने के बाद दोनों की शादी वृहस्पतिवार को बौली बगीचा स्थित दुर्गा मंदिर में करा दी गयी. लड़का को कड़ी सुरक्षा के बीच हथकड़ी लगा कर मंदिर लाया गया था. इस शादी को देखने के लिए कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




