:6:::::: कर्मियों के अभाव में प्रभावित हो रहा है काम

फोटो- एलडीजीए- 8 बंद पड़ा सीडीपीओ कार्यालय.भंडरा- लोहरदगा. बाल विकास परियोजना कार्यालय में कर्मियों के नहीं रहने के कारण ग्रामीणों का कोई कार्य नहीं होता है. गुरुवार को 11.30 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक आदेशपाल को छोड़ कोई कर्मी नहीं थे. आदेशपाल सुखदेव ने बताया कि कार्यालय में कोई नहीं आये हैं. यहां […]
फोटो- एलडीजीए- 8 बंद पड़ा सीडीपीओ कार्यालय.भंडरा- लोहरदगा. बाल विकास परियोजना कार्यालय में कर्मियों के नहीं रहने के कारण ग्रामीणों का कोई कार्य नहीं होता है. गुरुवार को 11.30 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक आदेशपाल को छोड़ कोई कर्मी नहीं थे. आदेशपाल सुखदेव ने बताया कि कार्यालय में कोई नहीं आये हैं. यहां का प्रभारी सीडीपीओ सीता पुष्पा हैं. सीडीपीओ महीने में एक दो रोज ही आती हैं. पर्यवेक्षिका मनमाने रुप से कार्यालय आते हैं. पदस्थापित दो पर्यवेक्षिकाओं के कार्यालय नहीं आने एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण नहीं किये जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र ज्यादातर बंद रहता है. पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण विभागीय स्तर से नहीं किया जाता है. इसके कारण आंगनबाड़ी सेविका मनमानी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




