जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है नदिया-जुरिया पथ

Published at :04 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है नदिया-जुरिया पथ

फोटो- एलडीजीए- 7 नदिया-जुरिया पथ की जर्जर स्थिति.लोहरदगा. नदिया-जुरिया पथ की जर्जर स्थिति से लोग परेशान हैं. शहर में यह सड़क मिनी बाइपास का काम करता था, लेकिन इस सड़क की जर्जर स्थिति के कारण अब इस पथ से वाहनों का चलना तो दूभर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. यह सड़क नदिया चौक […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए- 7 नदिया-जुरिया पथ की जर्जर स्थिति.लोहरदगा. नदिया-जुरिया पथ की जर्जर स्थिति से लोग परेशान हैं. शहर में यह सड़क मिनी बाइपास का काम करता था, लेकिन इस सड़क की जर्जर स्थिति के कारण अब इस पथ से वाहनों का चलना तो दूभर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. यह सड़क नदिया चौक से बीएस कॉलेज तक जाती है. रांची से आनेवाले लोग समाहरणालय, कचहरी या ब्लॉक इलाके में जाने के लिए इसी सड़क को पसंद करते थे. चूंकि यह सड़क शहर के किनारे से निकलती है. अब सड़क के नाम पर सिर्फ गड्ढे नजर आते हैं. इस मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण लोग इधर से गुजरना भी नहीं चाहते हैं. इक्का-दुक्का मोटरसाइकिल और साइकिल सवार ही इस मार्ग से गुजरते हैं. कुछ वर्षों पूर्व इस सड़क की मरम्मत की गयी थी. निर्माण कार्य घटिया होने के कारण सड़क काफी कम समय में ही जर्जर स्थिति में पहुंच गयी. प्रशासनिक उपेक्षा के कारण यह महत्वपूर्ण सड़क आज बेकार हो गयी है. इस सड़क से लोगों की आवाजाही कम होने का नतीजा है कि शहर में वाहनों की भीड़ बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola