वार्षिक सम्मेलन 18 को

Published at :04 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
वार्षिक सम्मेलन 18  को

लोहरदगा. भारतीय मजदूर संघ से संबंधित बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन का वार्षिक संगठन 18 दिसंबर को देवाकी बाबा धाम घाघरा में आयोजित होगी. संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने बताया कि अधिवेशन में संगठन द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी. नयी कार्य योजना भी बनेगी. हिंडालको कंपनी से नये समझौता की योजना बनायी जायेगी. […]

विज्ञापन

लोहरदगा. भारतीय मजदूर संघ से संबंधित बिहार मिनरल्स मजदूर संगठन का वार्षिक संगठन 18 दिसंबर को देवाकी बाबा धाम घाघरा में आयोजित होगी. संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने बताया कि अधिवेशन में संगठन द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की जायेगी. नयी कार्य योजना भी बनेगी. हिंडालको कंपनी से नये समझौता की योजना बनायी जायेगी. अधिवेशन में मजदूर विरोधी कानून को समाप्त कर एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजी जायेगी. सम्मेलन में सेरेंगदाग, भैसबथान, जालिम, तुइमूपाठ, चांपी, बगड़ू, गुरदारी, अमतीपानी, कुजाम, बिमरला के श्रमिकों को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola