रामवि भक्सो में कार्यक्रम

लोहरदगा. सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय भक्सो में डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति भारत सरकार, परमवीर अलबर्ट एक्का शहादत दिवस एवं विश्व नि:शक्तता दिवस सम्मिलित रुप से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम गान से की. प्रधानाध्यापक नील खोरेन खाखा ने राजेंद्र प्रसाद एवं परमवीर अलबर्ट एक्का के चित्र पर […]
लोहरदगा. सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय भक्सो में डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति भारत सरकार, परमवीर अलबर्ट एक्का शहादत दिवस एवं विश्व नि:शक्तता दिवस सम्मिलित रुप से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम गान से की. प्रधानाध्यापक नील खोरेन खाखा ने राजेंद्र प्रसाद एवं परमवीर अलबर्ट एक्का के चित्र पर माल्यार्पण किया. रविंद्र दत्ता ने कहा कि सादगी पसंद जीरादेई के सपूत राजेंद्र कर्तव्य निष्ठा के प्रेरक रहे. वही परमवीर अलबर्ट एक्का ने दुश्मनों के बंकर में घुस कर वीरता का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि नि:शक्त भाई-बहनों को मुख्य सामाजिक धारा से जोड़ते हुए उन्हंे यांत्रिक एवं शैक्षणिक सहयोग का आह्वान करें. राहुल मिश्रा ने कहा स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र बाबू दूरद्रष्टा थे वहीं अलबर्ट एक्का साहस के प्रतिमूर्ति थे. मौके पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ आदि किया. प्रदीप उरांव एवं विष्णु उरांव को विश्व विकलांग दिवस पर विशेष सहयोग विद्यालय प्रबंधन करेगा. मौके पर पी बाखला, वीणा पन्ना, गजंेद्र भगत, राहुल मिश्रा, कृष्णा साहू, नीलम देवी, राजेश्वर साहू, प्रभु उरांव, तिला भगत, उर्मिला उरांव, बिमला उरांव, महादेव उरांव, हुलासी कच्छप सहित स्कूली बच्चे एवं शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




