:3:::::: जन समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता :डीसी

एलडीजीए-3 जनता की समस्या सुनते डीसी राजीव रंजन.लोहरदगा. डीसी राजीव रंजन के सोमवार जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे. उपायुक्त के पास कुल 17 आवेदन लोगों ने दिया. इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित एक, जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित एक, अनुमंडल कार्यालय से संबंधित एक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित […]
एलडीजीए-3 जनता की समस्या सुनते डीसी राजीव रंजन.लोहरदगा. डीसी राजीव रंजन के सोमवार जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे. उपायुक्त के पास कुल 17 आवेदन लोगों ने दिया. इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित एक, जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित एक, अनुमंडल कार्यालय से संबंधित एक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से संबंधित दो, अंचल अधिकारी सेन्हा से संबंधित छह, स्थापना से संबंधित दो, डीसीएलआर से संबंधित एक, विधि शाखा से संबंधित एक, अंचल अधिकारी किस्को से संबंधित एक, वन प्रमंडल से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुए. उपायुक्त राजीव रंजन ने तमाम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता की जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण त्वरित गति से करें. जनता को अपने किसी काम के लिए किसी भी कार्यालय का बार-बार चक्कर नहीं काटना पड़े. उपायुक्त प्रत्येक मंगलवार को दस बजे से दो बजे तक आम जनता से मिल कर उनकी समस्याओं को सुनंेगे और उसके निराकरण के लिए संबंधित विभाग में आवेदन भेजा जायेगा. ताकि लोगों की समस्या का निदान हो सके. उपायुक्त के जनता दरबार में कार्यपालक दंडाधिकारी नीलिमा डुंगडुंग भी मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




