ठंड ने दी दस्तक, लोगों की परेशानी बढ़ी

Published at :02 Dec 2014 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड ने दी दस्तक, लोगों की परेशानी बढ़ी

लोहरदगा. दिसंबर का महीना आते ही जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. तापमान में गिरावट आयी है. लोग गरम कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं. पहाड़ी एवं वनांचली इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. ठंड से बचने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था फिलहाल नहीं की गयी […]

विज्ञापन

लोहरदगा. दिसंबर का महीना आते ही जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. तापमान में गिरावट आयी है. लोग गरम कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं. पहाड़ी एवं वनांचली इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. ठंड से बचने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था फिलहाल नहीं की गयी है. पहाड़ी एवं ग्रामीण इलाकों के लोग ठंड के कारण जल्द ही अपने घरों में दुबकने को विवश हैं, जिसके कारण चौक-चौराहों एवं बाजारों में विरानगी देखने को मिल रही है. विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है. ठंड के कारण बच्चों एवं बूढ़ों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ठंड के दस्तक देने के साथ ही इससे संबंधित बीमारियां बढ़ गयी है. सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज सरकारी एवं निजी अस्पतालों में ज्यादा संख्या में आ रहे हैं. बाजारों में स्वेटर, कोट, जैकेट की दुकानें सज गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola