ट्रेनिंग सेंटर छह विकेट से विजयी

लोहरदगा. क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे लीग मैच के 29 नवंबर को खेले गये मैच में ट्रेनिंग सेंटर ने स्पोर्ट्स यूनियन की टीम को छह विकेट से हरा दिया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स यूनियन की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 115 रन बनाये. जिसमें टीम की ओर से राहुल […]
लोहरदगा. क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे लीग मैच के 29 नवंबर को खेले गये मैच में ट्रेनिंग सेंटर ने स्पोर्ट्स यूनियन की टीम को छह विकेट से हरा दिया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स यूनियन की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 115 रन बनाये. जिसमें टीम की ओर से राहुल ने नाबाद पारी खेलते हुए 54 रन तथा आदर्श ने 19 रन बनाये. वहीं ट्रेनिंग सेंटर ने मात्र 20 ओवर में चार विकेट खोकर 116 रन बना लिये. टीम की ओर से शुभम ने 27 रन, आकाश ने 25 रन तथा विकास ने नाबाद 29 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




