15 दिनों से जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान

Published at :27 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
15 दिनों से जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा में पाइप लाइन जलापूर्ति नहीं होने के कारण पांच हजार लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं. पाइप लाइन से जलापूर्ति 15 दिनों से बाधित है. पेयजल जलापूर्ति बाधित रहने का कारण मोटर में खराबी बताया जा रहा है. पाइप लाइन से जलापूर्ति का मेंटनेंस व राजस्व वसूली की जिम्मेवारी पंचायत की है. […]

विज्ञापन

भंडरा/लोहरदगा. भंडरा में पाइप लाइन जलापूर्ति नहीं होने के कारण पांच हजार लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं. पाइप लाइन से जलापूर्ति 15 दिनों से बाधित है. पेयजल जलापूर्ति बाधित रहने का कारण मोटर में खराबी बताया जा रहा है. पाइप लाइन से जलापूर्ति का मेंटनेंस व राजस्व वसूली की जिम्मेवारी पंचायत की है. पेयजल की समस्या व पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ति की खराबी को दूर कर पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं किये जाने से उपभोक्ताओं में रोष है. लोगों की मांग है कि जला हुआ मोटर को शीघ्र बनवा कर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाये. भंडरा पंचायत के मुखिया रंथू उरांव ने बताया कि जला हुआ मोटर बनाने के लिए भेजा गया है. दो दिनों मंे जलापूर्ति शुरू हो जायेगी. भंडरा में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति से भंडरा, भंडरा कुंबाटोली, भंडरा बरवाटोली, प्रखंड परिसर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित भैसमंुदो गांव के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति की जाती है. लोगों का मानना है कि इस योजना से पांच हजार से भी अधिक लोगों पानी मिलता है. भंडरा में पानी की समस्या एक गंभीर समस्या है. यहां चापाकल असफल साबित होता है. कुआं भी सूख जाता है. भंडरा प्रखंड के बीडीओ भी पानी की समस्या से परेशान हैं. भंडरा बीडीओ अपने आवास में टैंकर से पानी मंगवाते हैं. लोगों का कहना है कि सभी लोग टैंकर से पानी नहीं मंगवा सक ते, इसलिए पाइप लाइन जलापूर्ति को शीघ्र शुरू किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola