प्रेरकों ने लोगों को जागरूक किया

Published at :25 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेरकों ने लोगों को जागरूक किया

लोहरदगा. लोक शिक्षा कंे द्र के प्रेरकों ने इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. चुनाव के पूर्व जहां प्रेरकों ने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मतदान केंद्रों के आस-पास साफ-सफाई की. वहीं मतदान के दिन कुछ स्थानों पर प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को वोट देने के लिए घर से बाहर निकलने का […]

विज्ञापन

लोहरदगा. लोक शिक्षा कंे द्र के प्रेरकों ने इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. चुनाव के पूर्व जहां प्रेरकों ने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मतदान केंद्रों के आस-पास साफ-सफाई की. वहीं मतदान के दिन कुछ स्थानों पर प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को वोट देने के लिए घर से बाहर निकलने का आह्वान किया. विभिन्न प्रखंडों में लोक शिक्षा केंद्र के प्रेरकों ने मतदान केंद्रों को आकर्षक तरीके से सजाया भी था. जिले के उपायुक्त सह साक्षरता समिति के अध्यक्ष ने तमाम साक्षरताकर्मियों को निर्देश दिया था कि वे लोग अपने आसपास के मतदान केंद्रों को स्वच्छ बनायें. इसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिला. ग्रामीण खेतों से काम छोड़ कर वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. लोगों ने साक्षरताकर्मियों के इस प्रयास की सराहना की. कहा कि लोगों मंें जागरूकता लाने का यह प्रयास सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola