:::::: अभी तो यही थे, कहां चले गये

लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के लुथरन स्कूल बूथ के बाहर मेला सा माहौल था. ठेला, खोमचा लगे थे. विभिन्न राजनीतिक दल के समर्थक वहां थे. वोट देने के बाद कुछ युवक बड़े परेशान होकर किसी को ढूंढ रहे थे. जब उनसे लोगों ने पूछा कि किसे ढूंढ रहे हैं तो उन लोगों ने कहा कि वो […]
लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के लुथरन स्कूल बूथ के बाहर मेला सा माहौल था. ठेला, खोमचा लगे थे. विभिन्न राजनीतिक दल के समर्थक वहां थे. वोट देने के बाद कुछ युवक बड़े परेशान होकर किसी को ढूंढ रहे थे. जब उनसे लोगों ने पूछा कि किसे ढूंढ रहे हैं तो उन लोगों ने कहा कि वो कहां चले गये जो अभी वोट देने के पहले कहे थे कि फलां छाप मे वोट देकर आव खरचा-पानी देंगे. वे जहां बोले थे वोट दे दिये. अब वे नजर ही नहीं आ रहे हैं. इसी बीच उन्हीं के साथ का एक युवक बोलता है बेकारे वोटवा दे दिये उ तो हमलोग को बेवकूफ बना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




