:3::::: पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे अधिकारी

फोटो- एलडीजीए-14 व्यवस्था पर नजर रखे डीसी,डीडीसी एवं एसपी.लोहरदगा. जिले के उपायुक्त राजीव रंजन, डीडीसी छवि रंजन, एसपी मनोज रतन चोथे एवं एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए थे. कुछ पल कार्यालय में तो कुछ पल मतदान केद्रों में गुजर रहा था. भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए […]
फोटो- एलडीजीए-14 व्यवस्था पर नजर रखे डीसी,डीडीसी एवं एसपी.लोहरदगा. जिले के उपायुक्त राजीव रंजन, डीडीसी छवि रंजन, एसपी मनोज रतन चोथे एवं एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए थे. कुछ पल कार्यालय में तो कुछ पल मतदान केद्रों में गुजर रहा था. भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए जहां पूरा पुलिस महकमा जुटा था, वहीं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए डीसी तत्पर थे. बड़े ही खुशनुमा माहौल में कर्मी काम कर रहे थे. किसी के चेहरे पर अनावश्यक तनाव नहीं था. उपायुक्त लगातार सबका मनोबल बढ़ा रहे थे. कंट्रेाल रूम का फोन लगातार घनघना रहा था. लोग सूचना लेने व देने में व्यस्त थे. सभी प्रकोष्ठ के लोग अपने कर्तव्य का निर्वह्न कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




