अपने स्वार्थ के लिए पार्टी को गिरवी रखा: कांग्रेस

लोहरदगा. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अपनी सीट बचाने के लिए आजसू पार्टी को सांप्रदायिक पार्टी के आगे गिरवी रख दिया. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय राय एवं संजय पांडेय ने कही. उन्होंने कहा कि श्री महतो ने अपनी सीट बचाने के लिए हटिया विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल के सीट […]
लोहरदगा. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने अपनी सीट बचाने के लिए आजसू पार्टी को सांप्रदायिक पार्टी के आगे गिरवी रख दिया. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय राय एवं संजय पांडेय ने कही. उन्होंने कहा कि श्री महतो ने अपनी सीट बचाने के लिए हटिया विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक नवीन जायसवाल के सीट का भी सौदा कर दिया. वैसे व्यक्ति से राज्य के विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है. चुनाव में सोच-समझ कर वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत जिलेवासियों की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. वर्तमान विधायक ने सिर्फ इस क्षेत्र को लूटने का काम किया है. अब वक्त आ गया है कि क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को विजयी बनायें. मौके पर ज्योति सिंह मथारु आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




