माध्यमिक में 13 और इंटर की परीक्षा में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 12:43 AM
लोहरदगा : माध्यमिक वार्षिक परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन शांति पूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ. माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को उर्दू/उड़िया/बंगला विषय की परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित हुई. इसमें कुल 604 परीक्षार्थियों में से 591 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट […]
लोहरदगा : माध्यमिक वार्षिक परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन शांति पूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ. माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत बुधवार को उर्दू/उड़िया/बंगला विषय की परीक्षा जिले के 18 केंद्रों पर आयोजित हुई. इसमें कुल 604 परीक्षार्थियों में से 591 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा 8 केंद्रों पर आयोजित हुई. इंटरमीडिएट में कंप्यूटर कोर लैंगवेज /हिंदी अ, हिंदी ब/मातृभाषा व इंग्लिश अ विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 953 परीक्षार्थियों में से 944 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई. परीक्षा केंद्र में दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










