लोहरदगा : छठे दिन कर्फ्यू में ढील नहीं, शांति की अपील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2020 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा में छठे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा. मंगलवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. सीएए व एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी रैली पर पथराव व हिंसा के बाद 23 जनवरी की शाम चार बजे से कर्फ्यू जारी है. सिर्फ 26 जनवरी को आधे घंटे और 27 जनवरी को दो घंटे के […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा में छठे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा. मंगलवार को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. सीएए व एनआरसी के समर्थन में निकाली गयी रैली पर पथराव व हिंसा के बाद 23 जनवरी की शाम चार बजे से कर्फ्यू जारी है. सिर्फ 26 जनवरी को आधे घंटे और 27 जनवरी को दो घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गयी.
पुलिस प्रशासन द्वारा मंगलवार को हर संभावित इलाके में पेट्रोलिंग की गयी. प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से शांति बनाये रखने की अपील की गयी. किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया. समाचार लिखे जाने तक जिले में कहींं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




