ePaper

लोहरदगा में सीएए और एनआरसी के समर्थन में रैली पर पथराव मामला : छह ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट

Updated at : 25 Jan 2020 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में सीएए और एनआरसी के समर्थन में रैली पर पथराव मामला : छह ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट

रांची/लातेहार : लोहरदगा में गुरुवार को हुई घटना को लेकर रेलवे प्रशासन भी सतर्क है. किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर रेल प्रशासन ने लोहरदगा होकर लातेहार से टोरी तक आनेवाली पैसेंजर मेमू ट्रेन को तत्काल रद्द कर दिया है. वहीं, रांची से सासाराम जानेवाली इंटरसिटी ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करते हुए उसे मुरी […]

विज्ञापन
रांची/लातेहार : लोहरदगा में गुरुवार को हुई घटना को लेकर रेलवे प्रशासन भी सतर्क है. किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर रेल प्रशासन ने लोहरदगा होकर लातेहार से टोरी तक आनेवाली पैसेंजर मेमू ट्रेन को तत्काल रद्द कर दिया है. वहीं, रांची से सासाराम जानेवाली इंटरसिटी ट्रेन का मार्ग परिवर्तन करते हुए उसे मुरी से सासाराम के लिए रवाना किया गया है.
रद्द रहने वाली ट्रेनें
रांची-लोहरदगा मेमू पैसेंजर(68141)
लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर (68142)
रांची-लोहरदगा मेमू पैसेंजर(68135)
लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर(68136)
टोरी-रांची मेमू पैसेंजर(68038)
रांची-टोरी मेमू पैसेंजर (68037)
इन ट्रेनों का रूट बदला
रांची-सासाराम एक्सप्रेस (18635) : रांची-लोहरदगा-टोरी के बजाय परिवर्तित मार्ग मुरी-बरकाकाना होते हुए सासाराम गयी.
सासाराम-रांची एक्सप्रेस (18636) : टोरी-लोहरदगा-रांची के बजाय परिवर्तित मार्ग टोरी-बरकाकाना-मुरी-रांची होकर चली.
शाम से परिचालन शुरू
दोपहर बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन किया गया. रांची-लोहरदगा मेमू पैसेंजर (68039) शुक्रवार को रांची से अपने निर्धारित समय 3:00 बजे खुली. लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर (68040) अपने निर्धारित समय 5:00 बजे खुली.
लोहरदगा जिले के पांच खिलाड़ी एवं कोच नहीं जा सके पटना
सब जूनियर नेशनल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 26 से 28 जनवरी तक पटना में आयोजित की गयी है. प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को रवाना होना था. लेकिन जिले में कर्फ्यू और 144 धारा लगने के कारण जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने से वंचित रह गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola