लोहरदगा विधानसभा सीट : उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी डटे लोग, निर्भीक हो कर डाले वोट

Updated at : 01 Dec 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा विधानसभा सीट : उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी डटे लोग, निर्भीक हो कर डाले वोट

लोहरदगा : लोहरदगा विधानसभा सीट के शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. यहां शाम तीन बजे तक इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 64.16 प्रतिशत मतदान हुआ. अन्य चुनावों के अपेक्षा इस बार मतदाताओं में उत्साह कम नजर आया. सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोग पहुंचने लगे […]

विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा विधानसभा सीट के शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. यहां शाम तीन बजे तक इस विधानसभा क्षेत्र के लिए 64.16 प्रतिशत मतदान हुआ. अन्य चुनावों के अपेक्षा इस बार मतदाताओं में उत्साह कम नजर आया. सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे.
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोग पहुंचने लगे थे. डीसी आकांक्षा रंजन और एसपी प्रियदर्शी आलोक पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे. एक-दो मतदान केंद्रों में इवीएम में खराबी की सूचना के बाद उसे बदला गया. सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी गयी तो कई मतदान केंद्र वीरान नजर आये.
लोहरदगा में इस बार महिलाओं में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया. उग्रवाद प्रभावित इलाकों में लोगों ने निर्भीक होकर वोट डाला. यहां पहुंचे प्रवेक्षकों ने भी कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां की व्यवस्था की जानकारी ली. लोहरदगा में सुबह नौ बजे तक 11.68 प्रतिशत, मतदान हो चुका था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola