शॉकपिट निर्माण तीन दिन में पूरा करें : बीडीओ

भंडरा/लोहरदगा : भंडरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रंजीता टोप्पो ने बैठक कर प्रखंड क्षेत्र में बनने वाले शॉकपिट निर्माण का काम तीन दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश सभी पंचायत सेवक,तकनीकी कर्मियो को दिया है़ मौके पर बीडीओ ने कहा कि जल संचयन, जल संवर्धन योजना के तहत सभी पंचायतों में शॉकपीट बनाना है. […]
भंडरा/लोहरदगा : भंडरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रंजीता टोप्पो ने बैठक कर प्रखंड क्षेत्र में बनने वाले शॉकपिट निर्माण का काम तीन दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश सभी पंचायत सेवक,तकनीकी कर्मियो को दिया है़ मौके पर बीडीओ ने कहा कि जल संचयन, जल संवर्धन योजना के तहत सभी पंचायतों में शॉकपीट बनाना है.
बैठक में बीपीओ, एइ अंशुल तिर्की, जेइ प्रवीण कुमार सहित सभी पंचायत सेवक उपस्थित थे. इधर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना कि समीक्षा बैठक बीडीओ रंजीता टोप्पो, सीओ महेंद्र कुमार ने किया. इसमें उपस्थित प्रवेक्षक, जनसेवक,पंचायत सेवक, ग्राम अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि इस योजना से कोई भी किसान वंचित नहीं रहे.
छूटे हुए किसानों को फिर से जोड़ने के लिए पंचायत सेवक और जन सेवकों को घर-घर जा कर किसानों से संपर्क करने का निर्देश दिया गया. मौके पर डॉ मृत्युंजय कुमार, बीइइओ सुरेंद्र सिंह, बीसीओ संजय भगत, सभी पंचायत सेवक व जनसेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










