महिलाओं को आगे लाने की आवश्यकता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : महिला विकास मंडल किस्को द्वारा स्वयं सहायता समूह का वार्षिक महाधिवेशन मध्य विद्यालय किस्को मैदान में आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता महिला विकास मंडल की अध्यक्ष लालीमा भगत ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिला मंडल ने उनका भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ […]
विज्ञापन
लोहरदगा : महिला विकास मंडल किस्को द्वारा स्वयं सहायता समूह का वार्षिक महाधिवेशन मध्य विद्यालय किस्को मैदान में आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता महिला विकास मंडल की अध्यक्ष लालीमा भगत ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुखदेव भगत के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर महिला मंडल ने उनका भव्य स्वागत किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुखदेव भगत ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक रूप से मजबूत किये बगैर संपूर्ण विकास की बात करना बेमानी होगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमें हर क्षेत्र में आगे लाने की आवश्यकता है.
हालांकि पहले की तुलना में महिलाएं काफी आगे बढ़ रही है. हमें उन्हें और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है. काफी वर्षों पूर्व महिला मंडल का गठन किया गया था. ताकि महिलाएं घर के आंगन से निकल कर आगे बढ़े. महिला समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रही है. विधायक ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है. शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे बढ़ रहीं है़ं उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और पढ़ाई में भेदभाव नहीं करने की बात कही.
उन्होंने कहा कि अगर एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है. विधायक ने महिलाओं से अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक होने की अपील की. क्योंकि अंधविश्वास में ज्यादातर महिलाओं का ही शोषण होता है. विधायक ने महिला मंडल के सदस्यों को सीमित साधन में आर्थिक रूप से कैसे आगे बढ़े. उसके बारे में विस्तार से चर्चा की. महिला विकास मंडल की अध्यक्ष ने बताया कि किस्को प्रखंड के नौ पंचायत में 49 ग्राम संगठन है.
इसमें 725 महिला सहायता समूह है. एनआरएलएम के अंतर्गत किस्काे प्रखंड को दो कलक्टर में विभाजित किया गया है. संगम कलस्टर नावाडीह में पांच पंचायत तथा नारी शक्ति कलस्टर पतरातु में चार पंचायत है. मौके पर सुधा कुजूर, शीला उरांव, फुलदेव उरांव, शनीचरवा उरांव, समूल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










