लोगों ने जम कर की ईद की खरीदारी

Updated at : 05 Jun 2019 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने जम कर की ईद की खरीदारी

लोहरदगा : शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में ईद की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. चांद रात को लेकर लोगों में काफी उत्साह था और लोगों ने इस मौके पर जम कर खरीदारी की. बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ थी. इससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सड़कों के किनारे सजे दुकानों में […]

विज्ञापन

लोहरदगा : शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में ईद की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. चांद रात को लेकर लोगों में काफी उत्साह था और लोगों ने इस मौके पर जम कर खरीदारी की. बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ थी. इससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सड़कों के किनारे सजे दुकानों में खरीदार जम कर खरीदारी कर रहे थे.

टोपी, इत्र की दुकानों में लोगों की भीड़ लगी थी. खरीदारी करते हुए महिलाएं और बच्चे भी काफी उत्साहित नजर आये. कपड़ा दुकान, जूता-चप्पल की दुकान, ईद के लिए विशेष तौर पर सेवई और फलों की दुकान दुकानदारों द्वारा सजायी गयी है. बाजार में श्रृंगार सामग्री,टोपी, इत्र के अलावा घर के सजावट के समान की दुकानों में भी भीड़ नजर आयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola