हिंडाल्को के डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करें : डीसी

लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक में प्रतिमाह पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान, नेशनल हाइवे से गुजर रहे क्रॉसिंग, स्टेट हाइवे में किस्को मोड़ से धुर्वा रोड की मरम्मत, नगर परिषद में नो पार्किंग जोन चिह्नित करने, बस स्टैंड को किसी […]
लोहरदगा : उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक में प्रतिमाह पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान, नेशनल हाइवे से गुजर रहे क्रॉसिंग, स्टेट हाइवे में किस्को मोड़ से धुर्वा रोड की मरम्मत, नगर परिषद में नो पार्किंग जोन चिह्नित करने, बस स्टैंड को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने, सड़क के किनारे बंद पड़े चापानलों की स्थिति व हिंडाल्को के डंपिंग यार्ड को शिफ्ट करने, सेकेंड ट्रैफिक लाइट की स्थिति, डंपिंग बॉक्साइट ट्रकों में नंबर अंग्रेजी भाषा में लिखे जाने, लोडिंग व अनलोडिंग बॉक्साइट के स्टोरेज यार्ड में रेफलेक्टिंग टेप आवश्यक रूप से लगाने पर चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










