पानी की समस्या व उपलब्धता का निरीक्षण

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के गडरपो, भीठा, जमगाई, भौरो पंचायत के गांवों में पानी की समस्या तथा पानी की उपलब्धता का निरीक्षण कार्यपालक दंडाधिकारी डोना मिंज ने किया. निरीक्षण के क्रम में सभी जगह पानी की समस्या लोगों द्वारा बतायी गयी. गांवों में ज्यादातर चापाकल खराब पड़ा है. सोलर पेयजलापूर्ति योजना से लगाया गया पंप […]
लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के गडरपो, भीठा, जमगाई, भौरो पंचायत के गांवों में पानी की समस्या तथा पानी की उपलब्धता का निरीक्षण कार्यपालक दंडाधिकारी डोना मिंज ने किया. निरीक्षण के क्रम में सभी जगह पानी की समस्या लोगों द्वारा बतायी गयी. गांवों में ज्यादातर चापाकल खराब पड़ा है.
सोलर पेयजलापूर्ति योजना से लगाया गया पंप भी अधिकांश खराब पड़ा है. कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि गांव में पानी की समस्या की रिपोर्ट उपायुक्त को दी जायेगी. सोरंदा गांव में चापाकल भी कारगर नहीं हो रहा है. लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. मौके पर बीपीओ मृणाल कुमार, पंचायत सेवक तथा रोजगार सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




