भंडरा में गंभीर पेयजल संकट 59 चापाकल ठीक किये गये

Updated at : 17 May 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
भंडरा में गंभीर पेयजल संकट 59 चापाकल ठीक किये गये

टैंकर से की रही है जलापूर्ति लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में गंभीर पेयजल संकट को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था है. इस पूरी व्यवस्था की मॉनेट्रिंग सीओ महेंद्र कुमार तथा बीडीओ रंजीता टोप्पो द्वारा किया जा रहा है. प्रखंड में स्थित खराब चापाकलों को 14वें वित्त आयोग की राशि से […]

विज्ञापन

टैंकर से की रही है जलापूर्ति

लोहरदगा : भंडरा प्रखंड में गंभीर पेयजल संकट को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था है. इस पूरी व्यवस्था की मॉनेट्रिंग सीओ महेंद्र कुमार तथा बीडीओ रंजीता टोप्पो द्वारा किया जा रहा है. प्रखंड में स्थित खराब चापाकलों को 14वें वित्त आयोग की राशि से मरम्मत कराया जा रहा है.
अब तक 59 चापाकलों की मरम्मत करायी जा चुकी है. खराब पड़े चापाकलों के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कई बार कहा गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. इसके बाद 14वें वित्त आयोग की राशि से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का काम शुरू कराया गया. खराब चापाकलों के बन जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा हो रही है.
चूंकि भंडरा प्रखंड एक पठारी प्रखंड है और यहां पेयजल का गंभीर संकट हमेशा से रहा है. लोग लंबी दूरी तय कर पानी लाते थे़ लेकिन इस बार जल स्त्रोतों के सूख जाने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी. टैंकर से पानी आपूर्ति किये जाने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है. इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही थी. भंडरा की अंचल अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश के बाद युद्धस्तर पर चापाकल की मरम्मत का काम हो रहा है.
खुद मॉनेट्रिंग किया जा रहा है. पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस काम में लगाया गया है. पूरे प्रखंड में पानी के लिए किसी को परेशान न होना पड़े इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है. सुदूरवर्ती पठारी इलाकों में भी टैंकर से पानी भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola