दुर्घटना में बालक की मौत

लोगरदगा : रांची-लोहरदगा सड़क पर भंडरा थाना क्षेत्र के भैयागांव के समीप सोमवार देर रात बाइक चालक ने 12 वर्षीय सागर उरांव को धक्का मार दिया. गंभीर अवस्था में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घटना की जानकारी ली. बताया जाता है […]
लोगरदगा : रांची-लोहरदगा सड़क पर भंडरा थाना क्षेत्र के भैयागांव के समीप सोमवार देर रात बाइक चालक ने 12 वर्षीय सागर उरांव को धक्का मार दिया. गंभीर अवस्था में बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घटना की जानकारी ली.
बताया जाता है कि भैयागांव निवासी राजकुमार उरांव का पुत्र सागर उरांव सड़क के किनारे खड़ा था. इसी बीच गुमला जिला के सुरसा गांव निवासी किशुन लोहरा का पुत्र पलक लोहरा ने अपनी बाइक से उसे धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल हो गया. पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर घायल पलक लोहरा को इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में सागर उरांव की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










