चमरा लिंडा ने कहा, लोहरदगा से लड़ूंगा और सीट निकाल कर दूंगा

लोहरदगा : विशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने कहा है कि वह लोहरदगा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और सीट निकाल कर पार्टी को देंगे. इस सीट पर झामुमो का मजबूत आधार है. यह सीट यूपीए को झामुमो को देना चाहिए. यूपीए चाहे, तो इस सीट पर फ्रेंडली लड़ाई हो. विधायक लिंडा ने कहा […]
लोहरदगा : विशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने कहा है कि वह लोहरदगा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और सीट निकाल कर पार्टी को देंगे. इस सीट पर झामुमो का मजबूत आधार है. यह सीट यूपीए को झामुमो को देना चाहिए. यूपीए चाहे, तो इस सीट पर फ्रेंडली लड़ाई हो. विधायक लिंडा ने कहा कि राजमहल में भी फ्रेंडली चुनाव हो चुका है. कांग्रेस के थॉमस हांसदा और झामुमो के हेमलाल मुर्मू चुनाव लड़ चुके हैं.
हेमलाल मुर्मू ने सीट जीती भी थी. विधायक ने कहा कि पार्टी नेता हेमंत सोरेन से एक वर्ष पूर्व ही कहा था कि इस सीट पर झामुमो मजबूत स्थिति में है. यह सीट झामुमो छोड़ दूसरे को जायेगा, तो नुकसान होगा. विधायक ने कहा कि भाजपा में जाने की बात निराधार है. भाजपा के किसी नेता से संपर्क नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि झामुमो में ही रहूंगा, दूसरी जगह जाने का सवाल नहीं है. वह लोहरदगा से चुनाव जरूर लड़ेंगे. यह पार्टी और यूपीए के हित में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




