सदर अस्पताल से नवजात की चोरी

Published at :03 Jul 2014 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल से नवजात की चोरी

लोहरदगा : सदर अस्पताल लोहरदगा में नवजात बच्चे की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार की शाम सदर प्रखंड के ऐने गांव निवासी हिरु उरांव की 32 वर्षीय पत्नी अनिता उरांव ने बेटे को जन्म दिया. कुछ देर बाद अस्पताल में कार्यरत नर्सो ने बच्चे को महिला वार्ड में अनिता उरांव के पास […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सदर अस्पताल लोहरदगा में नवजात बच्चे की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार की शाम सदर प्रखंड के ऐने गांव निवासी हिरु उरांव की 32 वर्षीय पत्नी अनिता उरांव ने बेटे को जन्म दिया. कुछ देर बाद अस्पताल में कार्यरत नर्सो ने बच्चे को महिला वार्ड में अनिता उरांव के पास रखा. कुछ देर बाद एक महिला वहां आयी और अनिता से बच्चे को स्नान कराने की बात कह कर ले गयी.

काफी देर तक जब वह महिला बच्चे को लेकर नहीं लौटी तो नर्सों ने इसके बारे में उससे जानकारी ली. मगर उस महिला और बच्चे का कोई पता नहीं चला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola