टमाटर के दाम में गिरावट से किसान हतोत्साहित

Updated at : 19 Jun 2014 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
टमाटर के दाम में गिरावट से किसान हतोत्साहित

किस्को-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के किसान खेती कर स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर होने की सोच के साथ बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती किये. मगर बाजार मूल्य में गिरावट ने किसानों को हतेत्साहित कर दिया. जोरी गडरीपारा के किसान मनोज उरांव लगभग एक एकड़ जमीन में टमाटर की खेती की. खेती लगाने में उसे 40 से […]

विज्ञापन

किस्को-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के किसान खेती कर स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर होने की सोच के साथ बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती किये. मगर बाजार मूल्य में गिरावट ने किसानों को हतेत्साहित कर दिया.

जोरी गडरीपारा के किसान मनोज उरांव लगभग एक एकड़ जमीन में टमाटर की खेती की. खेती लगाने में उसे 40 से 50 हजार रुपये पूंजी लगा. पूंजी लगाने के बाद मनोज आश्वस्त था कि खेती अच्छा होगा और मुनाफा भी अच्छा होगा. लेकिन बाजार भाव देखते ही वह निराश हो गये. बुधवार को वह अपने खेतों से टमाटर तोड़ कर व्यवसायी को गांव में ही बुलाया.

व्यवसायी जैसे ही दो रुपये किग्रा टमाटर का मूल्य बताया, वह निराश-हताश हो गये. और टमाटर बेचने के खेतों में एवं रोड में ही छोड़ना बेहतर समझा. वे व्यवसायी को वापस भेज दिये और टमाटर जैसे-तैसे छोड़ कर चिंतित मुद्रा में अपने घर चले गये.

मनोज बताता है कि 40-50 हजार रुपये की लागत से लगाये खेती से उसे मात्र 4-5 हजार रुपये का टमाटर बेच कर वापसी हुआ. उसे अब यह चिंता सता रही है कि नुकसान का भरपाई कहां से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola