माओवादियों को सहयोग करनेवाले चार गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा : माओवादी उग्रवादियों को सहयोग करनेवाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया़ एसपी प्रियदर्शी आलोक ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का कुख्यात उग्रवादी जोनल कमांडर रवींद्र गंझू अपने 14-15 सशस्त्र उग्रवादियों के साथ लोहरदगा तथा लातेहार जिला के सीमावर्ती जंगलों में है और पुलिस […]
विज्ञापन
लोहरदगा : माओवादी उग्रवादियों को सहयोग करनेवाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया़ एसपी प्रियदर्शी आलोक ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का कुख्यात उग्रवादी जोनल कमांडर रवींद्र गंझू अपने 14-15 सशस्त्र उग्रवादियों के साथ लोहरदगा तथा लातेहार जिला के सीमावर्ती जंगलों में है और पुलिस को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है.
इस सूचना पर एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, थाना प्रभारी किस्को, कुड़ू तथा बगड़ू के संयुक्त नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. छापामारी के क्रम में कंटात जंगल के पास तीन व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगे. जिसे अभियान दल ने पकड़ा और पूछताछ की.
इस क्रम में लोगों ने अपना नाम रामदेव गंझू, बनेस नगेशिया एवं नीरज मुंडा बताया. तलाशी लेने पर उन लोगों के पास से थैला में कोडेक्स तार, बैटरी, तीन मोबाइल, नक्सली लेटर पैड तथा पर्चा बरामद हुआ. पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि वे लोग भाकपा माओवादी रवींद्र गंझू के दस्ता के लिए काम करते हैं. विस्फोटक कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी गांव निवासी मनोज साहू पिता राजेंद्र साहू ने रवींद्र गंझू को पहुंचाने के लिए दिया था.
छापामारी दल द्वारा पकड़े गये तीनों लोगों के खिलाफ किस्को थाना में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में मनोज साहू पिता राजेंद्र साहू को भी सलगी से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से भी नक्सली साहित्य बरामद हुआ. पूछताछ के क्रम में मनोज साहू ने पुलिस को बताया कि वह रवींद्र गंझू के लिए गुप्त तरीके से वर्षों से काम कर रहा था और क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था. उसने यह भी बताया कि वह पहले भी अपराधी गतिविधियों में जेल जा चुका है.
इन लोगों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा. गिरफ्तार लोगों में रामदेव गंझू पिता स्व सोहराई गंझू ग्राम कटात, बनेश नगेशिया पिता तिवारी नगेशिया ग्राम केराझरीया, निरज मुंडा पिता मार्टिंन मुंडा ग्राम कालाझारा, मनोज साहू पिता राजेद्र साहू ग्राम सलगी शामिल हैं. छापामारी दल में एसपी अभियान पुरुषोतम कुमार, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, डीएसपी अजय प्रसाद, थाना प्रभारी किस्को जगरनाथ उरांव, कुड़ू अनिल कुमार तिवारी, बगड़ू ज्ञानरंजन कुमार सहित झारखंड जगुआर के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










