सात माह से नहीं मिला मानदेय

दुकानदारों ने राशन देने से किया इनकार कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के 140 सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 273 पारा शिक्षकों को नवंबर माह से मानदेय नहीं मिला है. मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. आलम यह है कि दुकानदारों ने पारा शिक्षकों को राशन देने से इनकार कर […]
दुकानदारों ने राशन देने से किया इनकार
कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के 140 सरकारी विद्यालयों में कार्यरत 273 पारा शिक्षकों को नवंबर माह से मानदेय नहीं मिला है. मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. आलम यह है कि दुकानदारों ने पारा शिक्षकों को राशन देने से इनकार कर दिया है. इससे पारा शिक्षक काफी परेशान हैं.
मानदेय भुगतान के लिए पारा शिक्षकों ने सांसद, विधायक से लेकर मंत्री, जिले के प्रभारी डीएसइ, डीइओ, बीइइओ से लेकर तमाम अधिकारियों, कर्मियों के समक्ष गुहार लगाया गया. कहीं से कोई आस की किरण नजर नहीं आ रही है. पारा शिक्षकों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. मानदेय भुगतान न होने पर पारा शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दिये हैं.
प्रधानाध्यापक के प्रभार में पारा शिक्षक : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय हेंजला में प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर खाली हुए पद पर विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक तापस कुमार को विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बना दिया गया. हेंजला मध्य विद्यालय से संबंधित आधे दर्जन सरकारी विद्यालयों के सरकारी शिक्षकों का मानदेय कैसे भुगतान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




