गौरवशाली और उपलब्धियों से भरा है सीआरपीएफ का इतिहास

Updated at : 28 Jul 2018 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
गौरवशाली और उपलब्धियों से भरा है सीआरपीएफ का इतिहास

लोहरदगा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय रघुटोली के क्वार्टर गार्ड में गार्ड ऑफ ऑनर, सैनिक सम्मेलन के आयोजन के उपरांत संध्या में खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बड़ा खाना का आयोजन किया गया. इस क्वार्टर गार्ड में कमांडेंट 158 बटालियन मनोज कुमार गुप्ता के सम्मान में स्पेशल गार्ड […]

विज्ञापन
लोहरदगा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाहिनी मुख्यालय रघुटोली के क्वार्टर गार्ड में गार्ड ऑफ ऑनर, सैनिक सम्मेलन के आयोजन के उपरांत संध्या में खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बड़ा खाना का आयोजन किया गया. इस क्वार्टर गार्ड में कमांडेंट 158 बटालियन मनोज कुमार गुप्ता के सम्मान में स्पेशल गार्ड द्वारा सलामी दी गयी.
इसके उपरांत सैनिक सम्मेलन में कमांडेंट ने जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना के बारे में तथा वर्तमान में जारी किये गये बल के विभिन्न प्रकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के गौरवपूर्ण इतिहास एवं स्थापना दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को बताया़
उन्होंने जवानाें के मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का लाभ देने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 1939 को केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई थी. यह बल दुनिया का सबसे बड़ा अर्द्ध सैनिक बल एवं देश की सुरक्षा का प्रमुख बल बन चुका है. इस बल के गठन का मुख्य उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा के तहत समाज में पनप रहे नक्सलवाद एवं आतंकवाद से समाज और देश को मुक्त करना है. मौके पर 158 बटालियन ने शहीदों को याद किया.
इस दौरान जवानों को मेडल प्रदान किये गये. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें जवानों ने अपने-अपने उत्कृष्ट कला व जौहर का रंग बिखेर कर उत्साह तथा आनंद का माहौल बना दिया. बटालियन के सभी मेसो में बड़ा खाने का आयोजन किया गया. मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, कमांडेंट 158 बटालियन सुरेश उरांव सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे.
किस्को,लोहरदगा़ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सी 158 बटालियन तथा सीआरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में किस्को चौक पर स्थापित शहीद शिवनारायण भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर ओसी अमित आखरे ने कहा कि शहीदों की कुर्बानीयां हमेशा याद की जायेगी.
उन्होंने कहा कि शहीद शिवनारायण भगत ने देश की सुरक्षा में अपनी जान दे दी. जो सराहनीय है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. सीआरपीएफ हमेशा देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देती है. मौके पर इंस्पेक्टर बीके सिंह, एसआइ कुमार पाल सिंह, एएसआइ डीएस गाडगे, एएसआइ जीसी घोष के अलावे ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola