योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचायें : पाहन

Updated at : 06 Feb 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचायें : पाहन

किस्को/लोहरदगा : भाजपा प्रखंड मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में खिजरी विधायक राम कुमार पाहन एवं जिला प्रभारी बाल कृष्णा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर प्रदेश प्रभारी सह खिजरी विधायक राम कुमार पाहन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के लिए हर समय कटिबद्ध है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
किस्को/लोहरदगा : भाजपा प्रखंड मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में खिजरी विधायक राम कुमार पाहन एवं जिला प्रभारी बाल कृष्णा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मौके पर प्रदेश प्रभारी सह खिजरी विधायक राम कुमार पाहन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के लिए हर समय कटिबद्ध है.
उन्होंने कहा कि लोगों के विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है. उसका लाभ हर एक व्यक्ति को मिले, इसके लिए कार्यकर्ता जन-जन तक जाकर योजना के बारे में जनता को बतायें. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त करने का प्रयास चल रहा है. वही जिला प्रभारी बाल कृष्ण सिंह ने बूथ स्तर पर पार्टी की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें. उन्होंने कहा की कार्यकर्ता पार्टी हित के लिए रणनीति बना कर कार्य करें. प्रखंड अध्यक्ष मुकेश साहू ने कहा कि प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से गांव गांव जा कर अंतिम व्यक्ति से संपर्क करेंगे तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार कि उपलब्धियों की जानकारी देंगे.
कार्यकर्ता भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करें. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति सिद्धांतोंसे अवगत कराते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी और निर्णय लिया गया कि 24 मई तक सभी बूथ स्तरीय कमेटी बना लेना है. मौके पर प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, उप प्रमुख असफाक अंसारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अरविंद पाठक, फारूक कैसर, मंटू किशोर साहू, अखज प्रजापति, खुदीराम प्रजापति, रामचंदर गिरी, सुरेश बैठा,प्रकाश नायक, मुन्नी लाल उरांव, लक्ष्मण उरांव, हरी गोप, विनेश कुमार, बलकु तुरी, चिंतामन सिंह, मंगल महतो, कैलास साहू, मदन प्रसाद, सुधीर उरांव, सुरेश लोहरा, मृत्युंजय कुमार, विनोद शाही आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola