ePaper

लोहरदगा : 5 लाख के इनामी नक्सली बालक खरवार सहित 4 ने किया सरेंडर

Updated at : 16 Aug 2017 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : 5 लाख के इनामी नक्सली बालक खरवार सहित 4 ने किया सरेंडर

लोहरदगा : आत्मसमर्पण नीति के तहत आज लोहरदगा में भाकपा माओवादी के दो इनामी नक्सलियों सहित चार न‍क्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में भाकपा माओवादी का 5 लाख का इनामी नक्सली बालक खेरवार, 2 लाख का इनामी नक्सली अजय उरांव, नक्सली शिवम खेरवार और ब्रह्मदेव खेरवार शामिल हैं. आज डीआईजी अमोल वेणुकान्त होमकर […]

विज्ञापन

लोहरदगा : आत्मसमर्पण नीति के तहत आज लोहरदगा में भाकपा माओवादी के दो इनामी नक्सलियों सहित चार न‍क्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में भाकपा माओवादी का 5 लाख का इनामी नक्सली बालक खेरवार, 2 लाख का इनामी नक्सली अजय उरांव, नक्सली शिवम खेरवार और ब्रह्मदेव खेरवार शामिल हैं. आज डीआईजी अमोल वेणुकान्त होमकर के समक्ष लोहरदगा में इन लोगों ने आत्मसमर्पण किया.

आपको बता दें कि बालक खरवार कर कई धाराओं में मामला दर्ज है. यह पहले सेंट्रल कमिटी के सदस्य सुधाकरण के दस्ते के साथ काम करता था. बाद में यह दस्ते से अलग होकर भागा फिर रहा था. इस बीच कुछ नक्सलियों के साथ इसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की इच्छा जाहिर की. आज इन लोगों के आत्मसमर्पण को पुलिस बड़ी सफलता के रूप में देख रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola