आत्महत्या करनेवाले किसान के घर अधिकारियों का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण

Updated at : 28 Jun 2017 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
आत्महत्या करनेवाले किसान के घर अधिकारियों का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण

लोहरदगा : गत सोमवार को कैरो प्रखंड के सढ़ाबे डुमर टोली के किसान डोमना उरांव ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या कर ली थी. जानकारी प्राप्त होते ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत सढ़ाबे डुमरटोली पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की़ कहा कि इस दुख की […]

विज्ञापन
लोहरदगा : गत सोमवार को कैरो प्रखंड के सढ़ाबे डुमर टोली के किसान डोमना उरांव ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या कर ली थी. जानकारी प्राप्त होते ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत सढ़ाबे डुमरटोली पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की़ कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ है.
मौके पर डोमना उरांव के पार्थिव शरीर को प्रणाम किया तथा क्रिया-क्रम के लिए विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया. मौके पर विधायक को परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि डोमना उरांव काफी आर्थिक तंगी में चल रहे थे. वे ग्रामीण बैंक कैरो से 40 हजार रुपये तथा युनाइटेड बैंक कुड़ू से 20 हजार केसीसी ऋण लिया था. बैंक से राशि जमा करने के लिए नोटिस भी आया था. बैंक से राशि जमा करने के लिए दबाव दिया जा रहा था़ इसलिये तनाव व गरीबी के कारण कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर विधायक ने कहा कि मामला काफी गंभीर है और ऐसी घटना घटने के बावजूद बीडीओ और सीओ का गांव में नहीं पहुंचना काफी दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवेदनशीलता है.
एक ओर हमारे किसान ऋण लेते हैं गरीबी के कारण वे ऋण वापस नहीं कर पाते हैं तो उनका ऋण नहीं माफ किया जाता है वहीं दूसरी ओर सरकार बड़े-बड़े पूंजिपतियों का ऋण माफ कर देती है. विधायक ने कहा कि केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है. इसी तरह दो घटना पहले भी राज्य में हो चुकी है बावजूद सरकार इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो उसके लिए कोई साकारात्मक उपाय नहीं कर रही है.
सरकार को किसानों की परिस्थिति को देखते हुए ऋण संबंधी मामले में किसानों को राहत देने के लिए कोई ठोस निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इसकी निष्पक्ष जांच हो तथा शोकाकुल परिजनों को विधायक ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. विधायक डुमरटोली गांव से लौट कर ग्रामीण बैंक कैरो पहुंचे़ यहां के मैनेजर से मुलाकात कर डोमना उरांव का कितना राशि बकाया है उसकी जानकारी मांगी.
मैनेजर ने विधायक को डोमना उरांव का बैंक स्टेटमेंट दिया इसमें 56 हजार 254 रुपये देना बाकी है. मौके पर आलोक कुमार साहू, अनिल कुमार, बुधराम उरांव, बुधुवा उरांव, विवेक प्रजापति, मनोज साहू, चंद्रदेव उरांव, बुधु उरांव, जोगेंद्र उरांव, साखो उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola