चिकित्सकों ने किया कूल्हे का सफल ऑपरेशन
Updated at : 23 Jun 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में पहली बार हिप का सफल आपरेशन किया गया. गौतम नर्सिंग होम में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक सर्जन एस शंकर व गौतम नर्सिंग होम की टीम द्वारा आपरेशन किया गया. चिकित्सक एस शंकर ने बताया कि कुडू प्रखंड के सुकुमार निवासी राधाकृष्ण सिंह (72 वर्ष) का हिप छह माह पूर्व गिरने से […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में पहली बार हिप का सफल आपरेशन किया गया. गौतम नर्सिंग होम में रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक सर्जन एस शंकर व गौतम नर्सिंग होम की टीम द्वारा आपरेशन किया गया. चिकित्सक एस शंकर ने बताया कि कुडू प्रखंड के सुकुमार निवासी राधाकृष्ण सिंह (72 वर्ष) का हिप छह माह पूर्व गिरने से टूट गया था. श्री सिंह द्वारा इसका इलाज कई स्थानों पर कराया गया लेकिन जब वह ठीक नहीं हुए तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत के पहल पर उनका ऑपरेशन इस नर्सिंग होम में किया गया. यह ऑपरेशन मामूली खर्च में किया गया. ऑपरेशन की सारी तैयारी नर्सिंग होम के संचालक पवन गौतम और अनिल कुमार द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




