आंदोलनकारी मोरचा की बैठक
Updated at : 20 Jun 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार साहू की अध्यक्षता में राजभवन रांची चलो पदयात्रा की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आंदोलनकारियों के चिह्नितीकरण में आयी शिथिलता में तेजी लाने और आंदोलकारियों की ओर से जेल जाने वाले और जेल नहीं जाने वाले सभी […]
विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार साहू की अध्यक्षता में राजभवन रांची चलो पदयात्रा की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आंदोलनकारियों के चिह्नितीकरण में आयी शिथिलता में तेजी लाने और आंदोलकारियों की ओर से जेल जाने वाले और जेल नहीं जाने वाले सभी आंदोलनकारियों को सामान्य रूप से सुविधा देने की बात कही गयी.
मौके पर कार्य समिति सदस्यों का चयन किया गया जिनमें अश्विनी कुजूर, जोर्ज कुजूर, राजेंद्र तिर्की, विजय कुमार विद्यार्थी, बालोमनी बाखला, रायमुनी उरांव, शिवदयाल भगत, चैतु मुंडा, नागेंद्र साहु, मांडू उरांव, जितवाहन उरांव, गीता उरांव, भोला भगत, लालदेव टाना भगत, हदिशन बीबी शामिल हैं. इस अवसर पर विनोद भगत, अश्विनी कुजूर, विजय कुमार विद्यार्थी, नेसार अहमद, बालोमनी बाखला, शाहिद अहमद, नागेंद्र साहु, दिलीप पटनायक, सीता उरांव, रौशन मिंज, उधवा उरांव, राजेंद्र तिर्की सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




