जय श्रीराम समिति की अध्यक्ष बनीं परमेश्वरी
Updated at : 07 Jun 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : सदर प्रखंड के निंगनी हरिजन बस्ती बाल्मीकि नगर वार्ड नंबर 13 में जय श्रीराम महिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष शीला साहू की अध्यक्षता में हुई. मौके पर शीला साहू ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकार, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए हर परिस्थिति के […]
विज्ञापन
लोहरदगा : सदर प्रखंड के निंगनी हरिजन बस्ती बाल्मीकि नगर वार्ड नंबर 13 में जय श्रीराम महिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष शीला साहू की अध्यक्षता में हुई. मौके पर शीला साहू ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकार, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए हर परिस्थिति के मुकाबले के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. समिति हमेशा लोगों को निःशुल्क सेवा देते आ रही है.
उन्होंने कहा कि जय श्रीराम समिति के गठन के बाद बहुत सी महिलाएं अपने घरों से बाहर निकली हैं तथा समाजसेवा में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहीं हैं. हम महिलाओं को इस संगठन को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा के लिए तत्पर रहना होगा. उन्होंने कहा कि महिलाएं जब तक आगे नहीं आयेंगी महिलाओं का विकास, धर्म की रक्षा तथा महिलाओं के प्रति मिथ्या सोच नहीं बदलेगी. समाज को बेहतर दिशा देने के लिए हमें आगे आना ही होगा. बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया़
इसमें अध्यक्ष परमेश्वरी देवी, उपाध्यक्ष बेलवती देवी, सचिव सरस्वती देवी, कोषाध्यक्ष कोंको देवी को बनाया गया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष भारती देवी, कन्हैया करुवा, पवन तिग्गा, मालती देवी, रजनी देवी, बजरंग करुवा, रवि, अनूप गुप्ता, बासमती देवी, मीणा देवी, पुटना देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, सुशीला देवी, नंदनी देवी, रेणु देवी, आशा देवी, अनिता देवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, तारा देवी, शंकर करुवा, किरण देवी, पुष्पा देवी, रोमनी देवी, उर्मिला देवी, सुकांति देवी, रीमा कुमारी, मनोरमा कुमारी, कंचन कुमारी, दिब्या कुमारी, कांति कुमारी, सोनाली देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




