ePaper

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया एनएच जाम

Updated at : 17 Oct 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया एनएच जाम

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया एनएच जाम

विज्ञापन

चंदवा. गुरूवार की शाम एनएच-99 अंतर्गत हिसरी गांव के समीप पिकअप वाहन की चपेट में आने से बोरसीदाग गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी थी. उसकी पहचान बोरसीदाग गांव निवासी विशाल लोहरा (पिता स्व. सिनोद लोहरा) के रूप में की गयी थी. शुक्रवार को विशाल का शव अंत्यपरीक्षण के बाद रिम्स रांची से चंदवा पहुंचा. शव पहुंचने के बाद गुस्साये परिजनों ने शव के साथ एनएच-75 पर लुकूइयां मोड़ के समीप जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक दोनों ओर एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यातायात पूरी तरह ठप हो गया. जाम में रांची से लौट रहे लातेहार एसडीओ अजय कुमार को भी रुकना पड़ा. इधर सूचना के बाद सीओ सुमित कुमार झा, बीडीओ चंदन प्रसाद व पुलिस निरीरक्षक रणधीर कुमार पहुुंचे. जामकर्ताओं से वार्ता की. सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा व सहायता राशि देने का आश्वासन के बाद लोग माने. साथ ही दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग लोग कर रहे थे. एसडीओ श्री कुमार ने सीओ श्री झा को जल्द से जल्द मुआवजा राशि दिलाने की प्रक्रिया पुरी करने का निर्देश दिया. अधिकारियों की पहल के बाद जाम समाप्त हुआ. आवागमन बहाल किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola