एक माह से जलमीनार खराब, पानी के लिए ग्रामीण परेशानी
Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :06 Sep 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

एक माह से जलमीनार खराब, पानी के लिए ग्रामीण परेशानी
विज्ञापन
बरवाडीह. प्रखंड के कुचिला टोला स्थित टेवरही में बना जलमीनार पिछले एक माह से खराब पड़ा है. इसकी वजह से लगभग 25 घरों के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. जल नल योजना के तहत लगाया गया यह जलमीनार अब महज दिखावा साबित हो रहा है. टेवरही टोला के ग्रामीण मिठू कुमार, धारी राम, नंदू राम, कुंदन राम और पंकज राम ने बताया कि जलमीनार एक माह से अधिक समय से बंद पड़ा है. पंचायत के मुखिया समेत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी, लेकिन मरम्मत का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है. जलमीनार बंद रहने से महिलाओं और बच्चों को रोजाना दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग की ताकि उन्हें इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके. जागरूकता रैली निकाली गयी
मनिका. जिला स्वास्थ्य समिति लातेहार के निर्देश पर स्थानीय विभाग द्वारा नेत्रदान महादान को लेकर जागरूकता रैली निकली गयी. इसमें कल्याण गुरुकुल के दर्जनों बच्चियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल थे. जागरूकता रैली स्वास्थ्य केंद्र से निकल नेत्रदान महादान का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग के मनोहर प्रसाद, राहुल कुमार समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




