गंदगी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :05 May 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
गंदगी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

गंदगी के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

महुआडांड़़ प्रखंड की परहाटोली पंचायत अंतर्गत कुरो कला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्राम सभा के नेतृत्व में जन-जागरूकता रैली निकाली़ इसे मुखिया रीता खलखो व पंसस निर्मला टोप्पो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली कुरो डैम से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंची. इस दौरान ग्रामीण स्वच्छता के समर्थन और गंदगी फैलाने वालों के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. ग्रामीणों ने एसडीओ बिपिन कुमार दुबे को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कुरो कला के वन क्षेत्र और रैयती जमीन पर प्रखंड चौक व आसपास के लोग गंदगी और मलमूत्र फेंक रहे हैं. इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगायी गयी, तो स्थिति भयावह हो सकती है. एसडीओ के अलावा बीडीओ, थाना प्रभारी व जिप सदस्य को भी आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी है. रैली में ग्राम प्रधान राजेश लकड़ा, महेंद्र प्रसाद साव, ईश्वर सिंह, विनोद सिंह, सुमन शालिनी, आलम कुजूर, टीना टोप्पो आदि शामिल थे. ओकेया में श्री पंचमुखी मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन

बालूमाथ़ प्रखंड के भगिया पंचायत अंतर्गत ओकेया गांव में प्रस्तावित श्री पंचमुखी मंदिर निर्माण को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ. मौके पर आसपास के गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण मौजूद थे. मुख्य यजमान कुलेश्वर राणा व उनकी पत्नी नीलम देवी तथा मनी राणा व उनकी पत्नी राजमतिया देवी थीं. पूजा-अर्चना पंडित चिंतामणि पाठक के सानिध्य में संपन्न हुई. मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा. लोग तन, मन व धन से इसके निर्माण में लग रहे हैं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, मनोज पाठक, गुड्डू मिश्रा, मनीष साव, कृष्णा यादव, महेश भुईया, फुलेश्वर ठाकुर, संतोष राणा, मुखलाल साव, महेश राणा, नीतू देवी, गुनेसवर राणा, उधो प्रजापति, सिकंदर राणा, प्रभात पाठक, पुष्पेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र यादव, अनिल पाठक, सत्यदेव पाठक, राजकिशोर साहू, विपिन यादव, बृजेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola