तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे खड़ी रही टोरी-रांची मेमू ट्रेन

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :05 May 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे खड़ी रही टोरी-रांची मेमू ट्रेन

तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे खड़ी रही टोरी-रांची मेमू ट्रेन

विज्ञापन

चंदवा. टोरी-लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर ट्रेन (68028) मंगलवार को तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक जंगल के पास खड़ी रही. चंदवा थाना क्षेत्र के कुसुमटोली गांव (पोल संख्या 525/6) के समीप इंजन के विद्युत प्रवाह में अचानक गड़बड़ी आ गयी. ट्रेन दोपहर 12.10 बजे टोरी जंक्शन से रांची के लिए रवाना हुई थी. सफर शुरू होने के कुछ ही देर बाद इंजन में इलेक्ट्रिक सप्लाई ठप हो गयी और ट्रेन बीच रास्ते में रुक गयी. सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दुरुस्त किया गया. टोरी स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि इंजन में इलेक्ट्रिक सप्लाई की समस्या थी जिसे ठीक कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है. इस दौरान भीषण गर्मी में यात्री परेशान रहे. साल्वे गांव में लगा ट्रांसफॉरमर, बिजली बहाल

बारियातू़ कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि मो शमीम के प्रयास से बिजली विभाग ने साल्वे गांव में सोमवार को ट्रांसफारमर लगाया. इससे उपभोक्ताओं में खुशी दिखी. उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले करीब एक माह से यहां का ट्रांसफारमर जल गया था. यहां के लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. इसकी जानकारी लोगों ने कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद शमीम को दी थी. उन्होंने सांसद कालीचरण सिंह व क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम से वार्ता कर विभाग द्वारा यहां ट्रांसफॉरमर बदलवा दिया. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में करीब तीन सौ उपभोक्ता है. सौ केवी के ट्रांसफॉरमर पर लोग आश्रित हैं. ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह व क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम से यहां दो सौ केवी का ट्रांसफॉरमर लगवाने की मांग की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola